केलांग में ब्लॉक स्तरीय बैंक समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

23 मई: लाहुल ब्लॉक के केलांग में ब्लॉक स्तरीय बैंक समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ केलांग डॉ. विवेक गुलेरिया ने की। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। खासतौर पर लाभार्थी उन्मुख योजनाओं, स्वरोजगार कार्यक्रमों और वित्तीय समावेशन से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान वार्षिक ऋण योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और ब्लॉक के क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात की भी समीक्षा की गई। साथ ही बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनाने, पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने तथा सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

बीडीओ केलांग डॉ. विवेक गुलेरिया ने सभी बैंक शाखाओं से विकासात्मक योजनाओं में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं, एलडीएम सुनील कौंडल ने वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न बैंकिंग योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा बैंकिंग और विकासात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर सहमति व्यक्त की गई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *