20 मई: कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैजनाथ में हैरोइन तस्करी मामले से जुड़ी करीब 96.77 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी सोनिका राणा और उसके बेटों प्रिंस राणा व आकाश राणा की चल-अचल संपत्तियों को जांच के बाद फ्रीज किया गया है। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर नशा तस्करी से अवैध संपत्ति बनाई गई थी।
फ्रीज की गई संपत्तियों में दो बोलेरो पिकअप, एक मोटरसाइकिल, एक मकान, सोने-चांदी के आभूषण, बैंक खाते, एफडीआर और एलआईसी पॉलिसियां शामिल हैं। अब आरोपी बिना अनुमति इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त या ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे।
कांगड़ा पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।