नालागढ़ की इस पंचायत में प्रधान बनने को कोई तैयार नहीं, खाली रह गई सबसे बड़ी कुर्सी

20 मई: हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के बीच जिला सोलन की बवासवीं पंचायत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रदेशभर में पंचायत चुनावों को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है, वहीं नालागढ़ ब्लॉक की बवासवीं पंचायत में प्रधान पद के लिए एक भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन की अंतिम तिथि गुजरने के बाद भी प्रधान पद पूरी तरह खाली रह गया।

हालांकि पंचायत के वार्ड सदस्य समेत अन्य पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, लेकिन प्रधान पद पर किसी के आगे न आने से गांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोग अलग-अलग कारण बता रहे हैं। कुछ इसे बढ़ती जिम्मेदारियों और दबाव से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि पंचायत राजनीति में बढ़ते विवाद और तनाव के कारण लोग इस पद से दूरी बना रहे हैं।

इस अनोखी स्थिति ने प्रशासन के सामने भी नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब सवाल उठ रहा है कि बिना प्रधान पंचायत का कामकाज कैसे चलेगा और आगे इस पद को भरने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *