वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में पहुंचे सुक्खू, केरल के नए मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं

18 मई: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को वीडी सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया और नए मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वीडी सतीशन के नेतृत्व में केरल विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की जनता को नई सरकार से बेहतर प्रशासन और जनहितकारी नीतियों का लाभ मिलेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *