18 मई: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पालमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नंबर की एक कार से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष निवासी पीरुबंदा, सलेम टावरी निवासी लुधियाना, ईशान निवासी खैरा और वरुण सहोता पुत्र दीपक सहोता निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना पालमपुर की पुलिस टीम सुरड़ी स्थित ओम प्रोजेक्ट रोड के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक टैक्सी कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।