जेवर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, दिल्ली से सुनार गिरफ्तार; जांच में सामने आए नए राज

18 मई : लंबागांव के सोल बनेहड़ गांव में हुए जेवर चोरी मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में दिल्ली से एक सुनार की गिरफ्तारी के बाद कुल तीन आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं।

पुलिस ने सबसे पहले नानी और मामी के गहने चोरी करने के आरोप में एक विवाहित महिला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिला ने हरियाणा निवासी रमेश कुमार का नाम लिया, जिसे उसका प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस ने रमेश कुमार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया, जहां उसने कई अहम खुलासे किए।

जांच में सामने आया कि चोरी किए गए कुछ गहने दिल्ली के उत्तमनगर स्थित सुनार मनोज कुमार को बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश देकर सुनार को गिरफ्तार कर लिया और उसे लंबागांव लाया गया।

डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *