17 मई: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती की सांप के काटने से मौत हो गई। युवती की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों की जांच में युवती के पैर पर सांप के काटने के दो निशान मिले। बताया जा रहा है कि युवती रात के समय किसी काम से घर से बाहर गई थी, जिसके बाद लौटते ही उसकी हालत खराब होने लगी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।