जोगिंद्रनगर में रंगड़ों ने मां और बच्चों को किया घायल

13 मई: जोगिंद्रनगर की द्राहल पंचायत के मतकेहड़ गांव में बुधवार सुबह एक महिला और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब मां अपने बेटे और बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास रंगड़ों का छत्ता होने के कारण अचानक हमला हो गया।

हमले में मां संगीता, बेटी मुस्कान और बेटा साहिल घायल हो गए। मुस्कान पांचवीं कक्षा जबकि साहिल सातवीं कक्षा का छात्र है। तीनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की तुलना में मां संगीता को अधिक चोटें आई हैं और उनकी हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *