शिमला-मंडी समेत कई जिलों में आज तूफान का खतरा, मौसम विभाग अलर्ट

13 मई : हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम खराब बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्रों में तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार चंबा और कांगड़ा के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सलूणी, भरमौर, छतराड़ी, पालमपुर, गोंदला, धौलाकुंआ, जोत, कुमारसैन, कसौली, सलापड़, जोगिंद्रनगर और केलांग सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जबकि अगले दो से तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

विभाग के अनुसार 17 मई से मौसम साफ होने के आसार हैं, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *