कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद सांख्यिकीय सहायक भर्ती पूरी, तीन का चयन

12 मई: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सांख्यिकीय सहायक (ट्रेनी) पदों के लिए पोस्ट कोड-25013 के तहत आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस भर्ती के लिए कुल 626 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 320 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा के परिणाम के आधार पर 13 अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चुना गया, जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के उपरांत तीन उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। इनमें किंजल कौंडल, अमित कुमार और अक्षत कुमार शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित उपलब्ध करवा दिया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *