3 मई : नगर परिषद सुजानपुर के चुनाव के लिए 9 वार्डों में कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को 17 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे।
उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड नंबर-1 में 3, वार्ड नंबर-2 में 4, वार्ड नंबर-3 में 5, वार्ड नंबर-4 में 7, वार्ड नंबर-5 में 5, वार्ड नंबर-6 में 4, वार्ड नंबर-7 में 3, वार्ड नंबर-8 में 5 और वार्ड नंबर-9 में 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
एसडीएम के अनुसार 4 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी, जबकि 6 मई को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।