आनी में सड़क हादसा: गाड़ी पर गिरा पेड़, 4 महिलाओं की मौत, एक घायल

3 मई: आनी क्षेत्र के अंतर्गत शमशेर के समीप एक सड़क हादसे में 4 महिलाओं की नागरिक अस्पताल आनी में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी कुल्लू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक अन्य महिला घायल है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम शमशेर के पास एक गाड़ी पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। उस समय गाड़ी में चालक सहित 7 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल आनी पहुंचाया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 महिलाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सीमा देवी पत्नी जिया लाल निवासी रोवड़ी, बन्ती देवी पत्नी हेम दत्त कौंडल निवासी लामिसेरी, ऊषा पत्नी मदन लाल निवासी तराला और स्नेह लता पत्नी टीका नन्द निवासी पारलीधार के रूप में हुई है।

वहीं रीना कुमारी पत्नी प्रेम सागर निवासी जुडेह जिला मंडी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *