कुल्लू में अनोखी शादी: 66 वर्षीय बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी

30अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 66 साल के एक बुजुर्ग और 35 साल की महिला के विवाह की चर्चा हो रही है।

यह मामला कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के थरिम्बला गांव का है। यहां के निवासी 66 वर्षीय सोम देव ने सैंज घाटी की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के साथ विवाह किया है। बताया जा रहा है कि यह शादी करीब एक महीने पहले हुई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोम देव और उनकी पत्नी एक महिला के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोम देव बताते हैं कि वे दोनों पति-पत्नी हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी उम्र 66 साल और अपनी पत्नी की उम्र 35 साल बताई।

वीडियो में एक महिला नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए दुल्हन को पति की सेवा करने और खुश रहने की सलाह देती हुई भी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस विवाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *