7440 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीसरा आरोपी गिरफ्तार

30 अप्रैल: जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 23 अप्रैल को स्पेशल डिटेक्शन टीम ने ट्रक यूनियन के पास एक टैम्पो से 1,104 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने रविकांत उर्फ बंटी पुत्र रतन सिंह निवासी टोका नगला (जामनीवाला, पांवटा साहिब) और विकास पुत्र चंद्रभान निवासी मरवा (सडोली, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया था।

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे कार्रवाई करते हुए सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के चिलकाना थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर ढलानी गांव में स्थित गफ्फार (51) निवासी गांव गोवर्धनपुर ढलानी, डा. पठेड़, थाना चिलकाना, तहसील व जिला सहारनपुर के घर पर छापा मारा गया।

तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में सोफों के पीछे छिपाकर रखे कट्टे से 7,440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी गफ्फार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल 8,544 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए जा चुके हैं। एसपी सिरमौर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *