27 अप्रैल: 27 अप्रैल 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं, लेकिन आज भी आम लोगों को राहत मिली है क्योंकि कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे आने वाले समय को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल ₹105.45 और डीजल ₹92.02, चेन्नई में पेट्रोल ₹100.80 और डीजल ₹92.39 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। गोवा के पणजी में पेट्रोल ₹95.51 और डीजल ₹88.07, फतेहाबाद में पेट्रोल ₹97.09 और डीजल ₹89.56 प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹90.99, इम्फाल में पेट्रोल ₹99.10 और डीजल ₹85.16, जबकि गुवाहाटी में पेट्रोल ₹93.23 और डीजल ₹89.46 प्रति लीटर बिक रहा है।
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस पर Ministry of Petroleum and Natural Gas ने स्पष्ट किया है कि ऐसी खबरें भ्रामक हैं और फिलहाल कीमत बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
दरअसल, पश्चिम एशिया में Iran, Israel और United States के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। खासकर Strait of Hormuz पर नजर बनी हुई है, जहां से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है। अगर यहां किसी तरह की बाधा आती है, तो वैश्विक बाजार में कीमतों पर सीधा असर पड़ सकता है।