22 अप्रैल: राजा का तालाब क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला बिल के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
प्रदर्शन में इंदौरा की पूर्व विधायिका रीता धीमान, जिला महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या परमजीत मनकोटिया और शोभा डड़वाल सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी रैली में भाग लेकर समर्थन दिया।
रैली को संबोधित करते हुए रीता धीमान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के हितों की बात करने वाली पार्टी का रुख अब स्पष्ट हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला बिल का विरोध कर कांग्रेस ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश काका और जिला महामंत्री कुलदीप डोगरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और नाराजगी को जोरदार तरीके से सामने रखा।