22 अप्रैल: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घरोह पंचायत में पेयजल सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वार्ड नंबर 3 में विद्युत संचालित हैंडपंप का विधिवत लोकार्पण किया।
करीब तीन लाख रुपये की लागत से स्थापित इस हैंडपंप से क्षेत्र के दर्जनों लोगों को अब बेहतर और नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए सहयोग प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया और हैंडपंप की स्थापना के लिए उनका धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो रहा है।
इस मौके पर जलशक्ति विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।