कांगड़ा फोरलेन हादसा: कार पलटने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

22 अप्रैल: कांगड़ा में फोरलेन पर हुए एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापिट से टकराकर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी अधिक थी। नियंत्रण बिगड़ने पर वाहन पैरापिट से टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। कार में दो किशोर सवार थे, जो एक निजी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।

हादसे में घायल दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 14 वर्षीय शौर्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे छात्र विहान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125-A और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *