21 अप्रैल: करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ततापानी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार (HP 63B 0451) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना गंभीर था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव खाई से बाहर निकाले गए।
मृतकों की पहचान सुनील कुमार (25), पुत्र कांशी राम, निवासी गांव सौथल माहूनाग और पवन कुमार, पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव केथु माहूनाग के रूप में हुई है।
हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।