रक्कड़ में नशे पर प्रहार: बाइक सवार 2 गिरफ्तार, 42 ग्राम चरस बरामद

20 अप्रैल: नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत हमीरपुर जिला की रक्कड़ थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो व्यक्तियों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना के आधार पर नाथुन-बड़ा मोड़ डांगरा रोड के पास एक संदिग्ध बाइक (एचपी 55C-4751) को रोका गया।

तलाशी के दौरान बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 42 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अजय कुमार (48) निवासी गावतरे टी, तहसील नादौन और राज कुमार (35) निवासी नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना रक्कड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *