19 April:हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक कॉलेज छात्रा का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली थी और पढ़ाई के लिए मंडी में रह रही थी।
घटना जिला मुख्यालय के जेल रोड स्थित कुसुम थिएटर के पास सामने आई, जहां शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने परिजनों के संपर्क में नहीं आ रही थी। बार-बार फोन करने के बावजूद जवाब न मिलने पर उसके मामा ने सहेली को कमरे में भेजा। जब सहेली वहां पहुंची तो छात्रा को फंदे से लटका पाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।