केंद्र पर भेदभाव का आरोप: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का हमला, BJP को भी घेरा

16 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर राज्य के साथ सहयोग न करने और भेदभाव करने का आरोप लगाया है। शिमला में हिमाचल दिवस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा राजस्व घाटा अनुदान और जीएसटी मुआवजा रोकने से राज्य को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर राज्य रहा है और इन फैसलों के चलते करीब 50,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, जीएसटी मुआवजे की समाप्ति और प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी राज्य को लगभग 20,000 करोड़ रुपये की क्षति उठानी पड़ी है।

अग्निहोत्री ने कहा कि इन परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया गया है। उन्होंने हवाई और रेल कनेक्टिविटी में भी केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाया।

वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्ता में वापसी को लेकर भ्रम में है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि वे सत्ता में लौटने के लिए बेचैन हैं, जबकि प्रदेश की जनता का भरोसा कांग्रेस सरकार पर बना हुआ है।

 

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *