27 अप्रैल से 2 मई तक हिमाचल दौरे पर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

16 अप्रैल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अप्रैल के अंत और मई 2026 की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ सकती हैं। संभावित कार्यक्रम के अनुसार उनका दौरा 27 अप्रैल से 2 मई तक प्रस्तावित है, जिसमें शिमला, मशोबरा, पालमपुर और अटल टनल क्षेत्र शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति शिमला के राष्ट्रपति निवास (मशोबरा) में ठहरेंगी और विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 29 अप्रैल को अटल टनल और सिस्सू क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है, जबकि 30 अप्रैल को पालमपुर स्थित सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

दौरे के दौरान आर्मी ट्रेनिंग कमांड, शिमला सहित अन्य कार्यक्रम भी संभावित हैं।

राष्ट्रपति का यह दौरा हिमाचल में उनकी पारंपरिक ग्रीष्मकालीन यात्राओं का हिस्सा माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की अंतिम पुष्टि अभी बाकी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *