16 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दुखद हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह (55) पुत्र टेक चंद निवासी गांव कटोंगर, डाकघर भल्याणी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह 14 अप्रैल की रात अपने भाई और गांव के अन्य लोगों के साथ बड़ाग्रा मंदिर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बारिश के कारण रास्ता फिसलन भरा था। अंधेरा होने की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ढांक से नीचे गिर गए।
परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मामले की पुष्टि एसपी मदन लाल कौशल ने की है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।