16 अप्रैल: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े कुख्यात आतंकी अमीर हमजा पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल अमीर हमजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अमीर हमजा को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के संस्थापक सदस्यों में से एक माना जाता है और वह हाफिज सईद का करीबी सहयोगी बताया जाता रहा है।
घटना के बाद पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और हमलावरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।