16 अप्रैल: पुंग खड्ड स्थित स्टोन क्रशर में अनियमितताओं के मामले में नामजद दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सदर विधायक के चाचा प्रवीण और चचेरे भाई उमेश ने सीजेएम कोर्ट में पेश होकर आत्मसमर्पण किया।
कोर्ट ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। उन्हें वीरवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि अवैध खनन से जुड़े इस मामले में एएसपी राजेश उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस ने स्टोन क्रशरों पर छापेमारी कर सीसीटीवी फुटेज और हार्ड डिस्क कब्जे में ली थी। इसके बाद मामले की जांच तेज की गई और केस कोर्ट तक पहुंचा।
इस मामले में कुल चार आरोपी थे, जिनमें से दो को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। मामले की पुष्टि एएसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने की है।