ढाबे की आड़ में चरस सप्लाई का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

16 अप्रैल: सदर थाना पुलिस ने समराला क्षेत्र में चरस बरामदगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शशि पाल पुत्र जगदेव निवासी कुठेड़ा, घुमारवीं (जिला बिलासपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी करसोग में ढाबा चलाता था और उसी की आड़ में चरस की सप्लाई करता था।

सदर थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुधवार देर रात करसोग से गिरफ्तार किया।

एएसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *