नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक सवार दो तस्कर 667 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

13 अप्रैल: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज़री पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डुंखरा चौक पर लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (HP 66A-8167) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों के पास से 667 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर बाइक को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *