नयनादेवी-बाबा बालक नाथ को जोड़ने वाली केबल फेरी को मंजूरी, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

11 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने मां नयनादेवी मंदिर और बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई को केबल फेरी सेवा से जोड़ने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। भाखड़ा डैम के जल क्षेत्र में प्रस्तावित इस परियोजना का जल्द ही केंद्रीय टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया जाएगा।

प्रस्तावित केबल फेरी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें एक बार में लगभग 25 से 30 वाहन और 100 से 150 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी। यह योजना दोनों धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाएगी।

वर्तमान में श्रद्धालुओं को इन स्थलों के दर्शन के लिए लंबा सड़क मार्ग तय करना पड़ता है, लेकिन केबल फेरी शुरू होने के बाद समय की बचत होगी और एक ही दिन में दोनों स्थानों के दर्शन संभव हो सकेंगे।

यह परियोजना न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है और आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *