कालाअंब में तेज रफ्तार ट्राला पलटा, 20 बाइकें क्षतिग्रस्त

9 अप्रैल: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सलानी पुल के पास रेत से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर एक उद्योग के गेट के बाहर पलट गया। हादसे के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

इस घटना में बाहर खड़ी करीब 20 बाइकें ट्राले के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें 3 बाइकें पूरी तरह नष्ट हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने चालक पर 31 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रालों पर सख्ती करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *