प्राकृतिक खेती करने वाले 600 से 800 किसानों से 18 नवंबर को टांडा में संवाद करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

13 नवम्बर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ प्रस्तावित ‘सीएम-किसान संवाद’ कार्यक्रम अब 18 नवंबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के शोभा सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक कारणों के चलते कार्यक्रम के पूर्व निर्धारित स्थल में बदलाव किया गया है।

कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जिसमें करीब 600 से 800 प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए परियोजना निदेशक, एटीएमए पालमपुर ने उपायुक्त कांगड़ा और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को संशोधित स्थल की जानकारी देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल, यातायात और पार्किंग प्रबंधन सहित अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, कार्यक्रम की अन्य गतिविधियां और रूपरेखा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार ही रहेंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *