हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

8 अप्रैल : हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में तीन दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित विधि संस्थानों की करीब 10 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में लखनऊ यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, HIMCAPES, डोगरा लॉ कॉलेज सहित कई संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्रबंधक दुश्यंत कैस्थ ने किया। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विधि छात्रों के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इससे उनकी तर्कशक्ति, वकालत कौशल और आत्मविश्वास बढ़ता है।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भांगड़ा, नाटी और विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया।

संस्थान की मूट कोर्ट कमेटी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कमेटी छात्रों के लीगल रिसर्च, ड्राफ्टिंग और आर्ग्युमेंट स्किल्स को मजबूत करने के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियां आयोजित करती रहती है।

यह प्रतियोगिता विधि छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *