खैर की अवैध तस्करी नाकाम, लकड़ी से लदी पिकअप जीप जब्त

8 अप्रैल: वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खैर की अवैध तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक पिकअप जीप को जब्त किया है। यह कार्रवाई टकारला गांव के पास की गई, जहां जंगल की ओर से आ रही संदिग्ध गाड़ी को रोककर जांच की गई।

तलाशी के दौरान गाड़ी में खैर की कीमती लकड़ी पाई गई, लेकिन चालक के पास इसके लिए कोई वैध अनुमति या दस्तावेज नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग व गवाहों की मौजूदगी में लकड़ी की पैमाइश की गई।

जांच में गाड़ी से खैर के 12 मौछे और एक जड़ बरामद हुई। पुलिस ने वाहन और लकड़ी को कब्जे में लेकर भारतीय न्याय संहिता और वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *