अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर, बातचीत से शांति की उम्मीद

8 अप्रैल: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अब दोनों देशों ने 2 सप्ताह के युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम शांति समझौते की दिशा में बड़ा कदम है।

ट्रंप ने बताया कि तय समयसीमा के भीतर यह समझौता हुआ और अब दोनों देश बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी युद्धविराम की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार इस समझौते में पाकिस्तान की मध्यस्थता रही और इजरायल भी इस पर सहमत है। इस दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का भी फैसला लिया गया है, जिससे वैश्विक व्यापार को राहत मिल सकती है।

ट्रंप ने इसे विश्व शांति के लिए अहम बताया और कहा कि अमेरिका क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने में सहयोग करेगा। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि यह अस्थायी सीजफायर स्थायी शांति में बदल पाता है या नहीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *