सिरमौर में दुखद घटना: 25 वर्षीय विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत, 5 माह की बच्ची हुई बेसहारा

31 मार्च: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गत्ताधार क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय विवाहिता की दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सांगना गांव की निवासी मनीषा अपने ससुराल ददाहू के बेडोलिया में रह रही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि मनीषा की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी उम्र अभी लगभग 5 महीने है। मां के निधन के बाद बच्ची के सिर से ममता का साया उठ गया है।

इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने भी दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *