आधी रात नाकाबंदी में बड़ी कामयाबी: 1788 बोतल अवैध शराब से लदी पिकअप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

27 मार्च: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। कुनिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आधी रात को नाकाबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि जाडली-बनिया देवी लिंक रोड से एक संदिग्ध वाहन अवैध शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से कुल 149 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 1,788 बोतलें (देशी और अंग्रेजी शराब) शामिल थीं।

पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय बृज लाल, निवासी कसौली तहसील के गांव कासल के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के पास शराब ले जाने से संबंधित कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं था।

गौरतलब है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ बरोटीवाला थाने में शराब तस्करी का मामला दर्ज हो चुका है।

फिलहाल पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *