हिमाचल में गैस संकट: प्रशासन ने तय की प्राथमिकता सूची, जानें किसे मिलेगा पहले सिलेंडर

25 मार्च: हिमाचल प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय हालातों के असर के बीच अब गैस वितरण प्राथमिकता सूची के आधार पर किया जाएगा, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।

हमीरपुर में डीसी गंधर्व राठौर ने बताया कि सबसे पहले एनआईटी, स्कूल-कॉलेज हॉस्टल, इसके बाद होटल-ढाबे, शादियों और अन्य संस्थानों को गैस दी जाएगी। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही गई है और लोगों से जमाखोरी न करने की अपील की गई है।

मंडी में भी प्रशासन सख्त हो गया है। कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी के दौरान कई सिलेंडर जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि सप्लाई सुचारू बनाए रखें।

तेल कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *