मंडी में नशे पर कार्रवाई: विद्युत बोर्ड कर्मचारी समेत 2 आरोपी चिट्टे के साथ गिरफ्तार

25 मार्च: मंडी जिले के जंजहैली क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के एक कर्मचारी और उसके साथी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल सिंह (26), जो विद्युत विभाग में टीमेट के पद पर कार्यरत है, और उसके साथी मोहन सिंह (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 23 मार्च की रात संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

डीएसपी करसोग के अनुसार, आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि आरोपी लाल सिंह पहले भी नशा तस्करी के एक मामले में संलिप्त रह चुका है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चल रही थी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *