कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी में लिप्त दंपति गिरफ्तार, 3 माह की निवारक हिरासत

25 मार्च: कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा कारोबार में संलिप्त एक दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर शर्मा (34) और उसकी पत्नी ज्योति (38) को PIT-NDPS एक्ट के तहत तीन महीने के लिए निवारक हिरासत में जिला जेल धर्मशाला भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, यह दंपति पालमपुर और शाहपुर क्षेत्रों में सक्रिय था और नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था। दोनों के खिलाफ पहले से चार-चार मामले दर्ज हैं और पूर्व में इनके कब्जे से चरस भी बरामद हो चुकी है।

जांच में सामने आया कि जमानत पर बाहर आने के बाद भी दोनों अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए थे, जिससे क्षेत्र में नशे का खतरा बढ़ रहा था। इसी के चलते पुलिस ने PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद 24 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में शामिल आदतन अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *