सैन्य अभ्यास के दौरान कांगड़ा के जवान अक्षित की मौत, क्षेत्र में शोक

11 मार्च: कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के उस्तेहड़ गांव के 26 वर्षीय सैनिक अक्षित की जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सैन्य अभ्यास के दौरान मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार अक्षित पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। राजौरी के सुंदरबनी क्षेत्र में मिनावर तवी नदी के किनारे सेना का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान अभ्यास के समय वह पानी के तेज बहाव में फंस गए और लापता हो गए।

घटना के बाद सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू किया। करीब 24 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से जवान का शव बरामद किया गया।

अक्षित पिछले सात वर्षों से सेना में सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार का बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर से भी जुड़ाव रहा है। जवान की मौत से गांव और क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *