24 फरवरी: जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में 25 फरवरी को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कटौती विद्युत लाइनों की मरम्मत और केबल में रूपांतरण कार्य के कारण की जाएगी।
विद्युत उपमंडल कुल्लू के सहायक अभियंता अक्षय सूद ने बताया कि 11 केवी अखाड़ा फीडर के अंतर्गत 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर (विपाशा मार्केट) और 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर (आऊटर अखाड़ा) की लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते सुबह 10 बजे से कार्य पूर्ण होने तक विपाशा मार्केट, आऊटर अखाड़ा, कैनरा बैंक और दुर्गा माता मंदिर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी प्रकार, विद्युत उपमंडल-2 कुल्लू के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि शनि मंदिर के समीप 11 केवी उच्च ताप लाइनों (बबेली और सेऊबाग) को केबल में बदला जाएगा। इस कार्य के कारण बबेली, बाशिंग, बंदरोल, जिंदौड़, नांगबाग, शांगरीबाग, जुआनी रोपा, चौकी डोभी, नेओली, थरमाण, गाहर, सेउबाग, काईस और राऊगी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।