छोटा शिमला मंदिर में चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार; दानपात्र व नकदी बरामद

24 फरवरी: राजधानी शिमला के छोटा शिमला स्थित मंदिर में हुए चोरी के मामले को जिला पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी किया गया दानपात्र और नकदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के सेवादार सफाई और पूजा की तैयारी के दौरान दानपात्र को मंदिर के बाहर रखकर अंदर चले गए। लगभग एक घंटे बाद बाहर आने पर दानपात्र वहां नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना मंदिर परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई। थाना पूर्व की पुलिस टीम ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर दानपात्र कुसुम्पटी वन क्षेत्र के निकट कुम्हाली गांव के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। आरोपी के पास से नकदी भी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो सिरमौर जिले का निवासी है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना के बाद पुलिस ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधन से सुरक्षा उपाय मजबूत करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *