जंगल में जड़ी-बूटियां लेने गए युवक की खाई में गिरने से मौत

23 फरवरी: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के सारड़ा (चाहबाग) में जंगल में जड़ी-बूटियां लेने गए एक 36 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नंद लाल निवासी सारड़ा के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, नंद लाल रविवार दोपहर घर से पास के जंगल में गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। खोज के दौरान खाई के समीप उसकी टोपी, मोबाइल फोन और दराट मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात में अंधेरा और खाई की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। सोमवार सुबह डीएसपी की निगरानी में एसडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और लगभग 150 फुट गहरी खाई से शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से गिरने की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *