बड़सर में दो सड़कें 10 मार्च तक बंद, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

23 फरवरी: बड़सर उपमंडल के अंतर्गत मलहेड़ा-नैण-रप्पड़ सड़क और बणी-मटकर सड़क पर मरम्मत व अपग्रेडेशन कार्य के चलते 10 मार्च तक यातायात बंद रहेगा।

जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, कार्य को सुचारू और शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से उक्त सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रतिबंधित की गई है।

इस अवधि के दौरान मलहेड़ा-नैण-रप्पड़ मार्ग के स्थान पर वाहन चालक दरकोटी-झंजियानी सड़क का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, बणी-मटकर मार्ग के लिए मैहरे-घोड़ी धबीरी सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *