18 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की उप-तहसील धरवाला के तहत ग्राम पंचायत लोथल में एक दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सरवन (पुत्र तानी) और उनकी पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। दंपत्ति के परिवार में दो विवाहित बेटियां और एक 17 वर्षीय बेटा है, जो घर पर ही रहता है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या और आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।