28 नवम्बर: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत लाइनों और उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के चलते 28 नवंबर को एनआईटी, डिग्री कॉलेज, अणु, खसग्रां ब्राह्मणा, सिंदूरी माता मंदिर, ककरू और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।