24 नवंबर, कविता शांति गौतम: गुरुनानक देव जी की 557वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे गुरूपर्व पर चंडीगढ़ की इको सिटी स्थित पार्क नंबर 3227 में मंगलवार, 24 नवंबर को शाम 6 बजे रेहरास साहिब पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शब्द कीर्तन और लंगर का भी आयोजन होगा।
इको सिटी की महिला प्रमुख गुरदेव कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरूपर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु पर्व की खुशियां साझा करने का आग्रह किया।