केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोले CM सुक्खू, 156 स्कूल CBSE से संबद्ध, अगले साल 100 और जुड़ेंगे

23 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बतौर अतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकें ज्ञान एवं नवाचार के नए अवसर उपलब्ध करवा रही हैं। ऐसे में युवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता, पहुंच और समानता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में प्रदेश के 156 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है, जबकि अगले वर्ष 100 और शिक्षण संस्थानों को सीबीएसई से संबद्ध करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज भी स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के जाति संबंधी कॉलम को हटाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इससे विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सभी सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, चांसलर डॉ. हरमोहिंदर सिंह बेदी और कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘नेति नेति, चरैवेति चरैवेति’ के संदेश के साथ की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *