23 नवम्बर: देहरा में 23 नवंबर को निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग अब 26 नवंबर को होगी। आरटीओ देहरा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते पहले से निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर नई तिथि तय की गई है।
उन्होंने बताया कि शेड्यूल की अन्य सभी शर्तें और निर्धारित समय पहले की तरह ही रहेंगे। ड्राइविंग टेस्ट में शामिल होने वाले वाहन मालिकों, परिवहन ऑपरेटरों और ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों से अपील की गई है कि वे नई निर्धारित तिथि यानी 26 नवंबर को तय समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।