धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंकज राय को दिलाई शपथ, बने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष

23 नवम्बर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (एचपीईआरसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंकज राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंकज राय पूरी निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही प्रदेश के विद्युत क्षेत्र की नियामक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *